Sat. Jun 6th, 2026

कामेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष को मिली जमानत

दिल्ली: कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh) और उनके पति हर्ष लिंबाचिया (Harsh Limbachiyaa) को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने शनिवार को ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किया था, अब उन्हें जमानत मिल गई है। गौरतलब है कि शनिवार को एनसीबी की पूछताछ में भारती सिंह और उनके पति हर्ष ने गांजा लेने की बात स्वीकारी थी। एनसीबी को भारती सिंह के घर से छापेमारी के दौरान 86.5 ग्राम गांजा भी मिला। भारती सिंह और हर्ष को मुंबई की स्पेशल एनडीपीएस कोर्ट से जमानत मिली है। इसकी जानकारी एएनआई एक ट्विटर हैंडल की ओर से दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *