Wed. May 6th, 2026

भाजपा प्रदेश कार्यालय दो दिन के लिए सील, प्रदेश अध्यक्ष के कोरोना पॉज़िटिव आने पर किया बंद

देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के कोरोना पॉज़िटिव पाए जाने के बाद भाजपा के प्रदेश कार्यालय को दो दिनों के लिए सील कर दिया गया है। कोरोना संक्रमण का फैलाव रोकने के लिए कार्यालय को बंद दिया गया है।
देहरादून में बलबीर रोड पर भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश कार्यालय है। प्रदेश अध्यक्ष सहित पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं का यहां निरंतर आना-जाना लगा रहता है। देहरादून ही नहीं प्रदेशभर से कार्यकर्ता कार्यालय में प्रतिदिन आते रहते हैं। प्रदेश अध्यक्ष के कोरोना पॉज़िटिव पाए जाने पर फिलहाल कार्यालय बंद कर दिया गया है। किसी को भी कार्यालय जाने की इजाजत नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed