महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत का भाजपा कार्यालय में जोरदार स्वागत
शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत नई जिम्मेदारी मिलने के बाद आज पहली बार भाजपा प्रदेश कार्यालय में पहुँची। उनका पार्टी की महिला मोर्चा की नेताओ व कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
दीप्ति रावत ने इस अवसर पर कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौपी है, उसका पूरी जिम्मेदारी से निर्वहन करेंगी। साथ ही उत्तराखंड के मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने की उनकी कोशिश रहेगी।
