Sun. Apr 19th, 2026

कार हादसा: दुल्हन की मां सहित 3 की मौत, दुल्हन के भाई की हालत गंभीर

-मंगलवार तड़के हुआ हादसा। किच्छा निवासी जगदीश अग्रवाल का परिवार बेटी की शादी कर गदरपुर से लौट रहा था। आदित्य चौक के पास राहगीर को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खड्डे में गिरी

किच्छा। उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल के किच्छा में आज (मंगलवार) तड़के शादी से लौट रही कार हादसे का शिकार हो गई। हादसे में दुल्हन की मां सहित तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि, दो गंभीर घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार हादसा मंगलवार सुबह करीब पांच बजे हुआ। किच्छा निवासी जगदीश अग्रवाल का परिवार बेटी की शादी करने गदरपुर गया था। सोमवार k शादी हो जाने के बाद लड़की का भाई, मां, ताई, पड़नानी और पड़ोस में रहने वाली महिला कार से वापस किच्छा लौट रहे थे। इस दौरान आदित्य चौक के पास राहगीर को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खड्डे में जा गिरी। खड्डे में गिरने से कार के परखच्चे उड़ गए। मॉर्निंग वॉक कर रहे एफसीआई के प्रबंधक चरण सिंह (40) भी कार की चपेट में आ गए, उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा होते देख राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

पुलिस और राहगीरों ने कार के अंदर से लोगों को बमुश्किल बाहर निकाला। लेकिन, कुसुमलता (55 वर्ष) पत्नी ज्योति प्रकाश शर्मा निवासी पुरानी गल्ला मंडी किच्छा और मंजू (62) पत्नी जगदीश निवासी बसंत गार्डन किच्छा की मौत हो चुकी थी। वहीं, निर्मला देवी पत्नी सुरेंद्र गोयल व लड़की का भाई रॉकी, अनिता पत्नी मदन गोपाल घायल हो गए। घायलों को रुद्रपुर के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *