Sun. Apr 19th, 2026

रुद्रप्रयाग का चिरबिटिया लुथियाग गांव राष्ट्रीय जल पुरस्कार से सम्मानित

-उपराष्ट्रपति एम वैंकेेया नायडू ने ऑनलाइन प्रदान किए पुरस्कार

शब्द रथ न्यूज (shabd rath news)। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जनपद (district rudraprayag) के चिरबिटिया लुथियाग गांव (chirbatiya luthiyag village) को सर्वश्रेष्ठ ग्राम पंचायत (उत्तर क्षेत्र) का पुरस्कार (awarded) मिला है। द्वितीय जल पुरुस्कार (water award) के तहत यह पुरस्कार उपराष्ट्रपति एम वैंकेेया नायडू की ओर से ऑनलाइन प्रदान किए गए।

गौरतलब है कि जल संरक्षण में उल्लेखनीय काम करने वाली जीविका परियोजना के लिए गत दिन उपराष्ट्रपति (vice president) एम वैंकेेया नायडू (M Venkaiah Naidu) ने जल पुरस्कार से सम्मानित किया। जल शक्ति मंत्रालय के जल संसाधन विभाग की ओर से आयोजित यह दूसरा राष्ट्रीय जल पुरस्कार समारोह था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *