Thu. Sep 3rd, 2026

हिमांशु तिवारी बने उत्तरांचल प्रधानाचार्य परिषद के अल्मोड़ा जिलाध्यक्ष

देहरादून। उत्तरांचल प्रधानाचार्य परिषद की जनपद अल्मोड़ा में नई कार्यकारिणी चुनी गई है। इसमें हिमांशु तिवारी जिलाध्यक्ष और दीपक फुलेरिया जिलामंत्री चुने गए हैं। चुनाव अवधेश कुमार कौशिक और चुनाव अधिकारी सुरेश चन्द्र पाठक की देखरेख में सम्पन्न हुए।
चुनाव अधिकारी पाठक ने बताया कि उपाध्यक्ष पड़ पर विनय विल्सन व भावना पाठक (महिला), कोषाध्यक्ष केवल चन्द्र टम्टा और मीडिया प्रभारी सुरेंद्र सिंह बिष्ट चुने गए। प्रांतीय सदस्य विक्रम सिंह बिष्ट व एमएस बिष्ट बने। जबकि, जिला सदस्य के रूप में रमेश चंद्र दानी, गोपाल राम आर्य, कृष्ण चन्द्र जोशी और चंदन सिंह पोखरियाल चुने गए हैं। ऑनलाइन हुई चुनाव प्रक्रिया में परिषद के प्रदेश अध्यक्ष पीसी सुयाल व प्रधानाचार्य शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *