Fri. Jun 12th, 2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बुलाया गया दिल्ली, बैठक में होंगे शामिल

-उत्तराखंड के संबंध में दिल्ली में भाजपा की आज महत्वपूर्ण बैठक। विधानसभा चुनाव में खटीमा सीट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की हार के बाद नए मुख्यमंत्री के नाम पर संशय को देखते हुए यह बैठक महत्वपूर्ण है।

शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (Shabd Rath News)। उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री पर मंगलवार को फैसला हो सकता है। पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक को दिल्ली बुलाया गया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और संगठन राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष से वे आज मुलाकात करेंगे।

कौशिक ने बताया कि उत्तराखंड के संबंध में भाजपा दिल्ली में आज महत्वपूर्ण बैठक करेगी। भाजपा नेता पुष्कर सिंह धामी और मदन कौशिक बैठक में शामिल होंगे, जिसमें भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और संगठन महासचिव बीएल संतोष भी शामिल रहेंगे।

गौरतलब है कि उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा ने सत्ता में वापसी की है। विधानसभा चुनावों में खटीमा सीट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की हार के बाद नए मुख्यमंत्री के नाम पर संशय को देखते हुए यह बैठक और ज्यादा महत्वपूर्ण हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *