Fri. Sep 4th, 2026

मुख्यमंत्री पर कांग्रेस का हमला, मांगा इस्तीफा, कल होगा राजभवन कूच

-कांग्रेसियों ने बुधवार को राज्यपाल से मिलने का मांगा था समय, राजभवन से उन्हें नहीं मिला कोई जवाब

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के खिलाफ सीबीआई को मुकदमा दर्ज कर जांच करने के हाईकोर्ट के आदेश के बाद कांग्रेस भी हमलावर हो गई है। कांग्रेस ने मुख्यमंत्री से इस्तीफा देने की मांग की है। साथ ही कांग्रेसियों ने इस मुद्दे पर राज्यपाल से मिलने का समय मांगा था। लेकिन, राजभवन से उन्हें कोई जवाब नहीं मिला। ऐसे में कांग्रेस की ओर से कल यानी गुरुवार को राजभवन कूच करने की घोषणा की गई है
कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि मुख्यमंत्री पर भ्रष्टाचार के खिलाफ जांच के लिए हाईकोर्ट के आदेश दिए हैं। यह बहुत ही गंभीर मामला है। मुख्यमंत्री को पद से इस्तीफा देना चाहिए। कांग्रेस इसकी मांग कर रही है। इस मुद्दे पर कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से मिलना चाहता था। इसके लिए राज्यपाल से समय मांगा गया। लेकिन, राजभवन की ओर से मिलने का समय नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की अगुवाई में कल राजभवन कूच किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *