Sat. Apr 18th, 2026

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत पहुंचे शहीद स्मारक, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

शब्द रथ न्यूज (ब्यूरो) (shabd rath news)। मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद तीरथ सिंह रावत (tirath Singh Rawat) सीधे कचहरी स्थित शहीद स्मारक पहुंचे और शहीद राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद राज्य आंदोलनकारियों की भावना के अनुरूप राज्य का विकास करने के लिए उनकी सरकार काम करेगी। उनकी कोशिश रहेगी कि शहीदों के सपनों का राज्य बनाने में वह सफल रहें। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार सबको साथ लेकर सबके विकास के लिए काम करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *