Mon. Sep 14th, 2026

लाठीचार्ज की घटना पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत सख्त, मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश

देहरादून। जनपद चमोली के गैरसैण के समीप दीवालीखाल में प्रदर्शन कर रहे लोगों पर लाठीचार्ज की घटना को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने लाठीचार्ज की घटना के मजिस्ट्रेट टी जांच के आदेश दिए हैं।
गौरतलब है कि घाट ब्लाक के लोग सड़क चौड़ीकरण की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान ग्रामीणों और पुलिस कर्मियों के बीच झडप हो गई, इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। मामला मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के संज्ञान में आने पर उन्होंने इसे गंभीरता से लिया और पूरी घटना की मजिस्ट्रेटी जांच कराने निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *