Mon. Jul 27th, 2026

मुख्यमंत्री ने गढ़वाल कमिश्नर कार्यालय में मारा छापा

सुबह औचक निरीक्षण के लिए कमिश्नर कार्यालय पहुंचे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत। एक घंटे किया निरीक्षण।

देहरादून (dehradun)। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत (CM trivendra Singh Rawat) ने आज (मंगलवार) गढ़वाल कमिश्नर के कार्यालय पर औचक निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री सुबह 10:30 बजे गढ़वाल कमिश्नर के कार्यालय पहुंचे। उनके इस तरह अचानक निरीक्षण ने सबको हैरत में डाल दिया। कयास लगाए जा रहे हैं कि यहां कुछ गड़बड़ है।

औचक निरीक्षण में मुख्यमंत्री ने कमिश्नर कार्यालय पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। फाइलों का भी निरीक्षण किया गया है। इस दौरान किसी को भी अंदर जाने की इजाजत नहीं थी। मुख्यमंत्री ने लगभग एक घंटे तक निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण को लेकर मीडिया से बात नहीं की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *