Fri. May 17th, 2024

राहुल गांधी को रावण दर्शाने पर कांग्रेस में आक्रोश, भाजपा का पुतला फूंका

कांग्रेस महानगर अध्यक्ष डॉ जसविंदर सिंह गोगी ने नेतृत्व में कांग्रेसियों ने विरोध प्रदर्शन किया।

शब्द रथ न्यूज (ब्यूरो)। भाजपा की ओर से अपने एक्स (ट्विटर) हैंडल पर राहुल गांधी को रावण के रूप में प्रदर्शित करने के विरोध में आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार का पुतला फूंका। कांग्रेस मुख्यालय से कांग्रेस कार्यकर्ता महानगर अध्यक्ष डॉ जसविन्दर सिंह गोगी के नेतृत्व में जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए गए और भाजपा का पुतला फूंका।

महानगर अध्यक्ष गोगी ने कहा कि भाजपा की हरकत से देशभर में पार्टी कार्यकर्ता आहत और आक्रोशित हैं। गोगी ने कहा कि क्या यही राम राज्य है, जिसमें सरकार के खिलाफ मुखर विपक्षी नेताओं को अपमानित किया जाए। कर्मचारी पेंशन के लिए लड़ रहे, वे घोर उपेक्षित हैं, बेरोजगार जब भर्ती घोटाले की जांच की मांग करते हैं तो सरकार क्रूरता से लाठीचार्ज करती है, देश की गौरव महिला खिलाड़ी रो-रो कर न्याय मांगते रहे। लेकिन, मोदी नहीं पसीजे, किसानों को काले कानून रोकने के लिए जीवन का बलिदान देना पड़ा और रावण इस सरकार की नजर में वो राहुल गांधी हैं जो इन वर्गों की लड़ाई लड़ रहे हैं। वास्तविकता तो ये है कि रावण जैसे कृत्य इस भाजपा सरकार के स्वयं हैं। जनता सब देख रही है। यह कार्य राहुल गांधी और उनके परिवार के विरुद्ध हिंसा के लिए उन्मादी लोगों को प्रेरित करने का कुत्सित प्रयास भी है।

उन्होंने कहा कि पूर्व में भी भाजपा ने गांधी तक को रावण के रूप में प्रदर्शित किया और अब उनकी विरासत पर देश विदेश में दावेदारी करते हैं। भाजपा का चरित्र पाखंडपूर्ण ही रहा है और राहुल गांधी के विरुद्ध इस प्रकार का कुप्रचार भी भाजपा के इसी चरित्र का प्रदर्शन है।

पुतला फूंकते वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष पूरन सिंह रावत, नवीन जोशी, मनीष नागपाल, विरेंद्र पोखरियाल, महिला महानगर अध्यक्ष उर्मिला थापा, आशीष नौटियाल, महानगर उपाध्यक्ष अभिषेक तिवारी, इलियास अंसारी, सुनील जायसवाल, अर्जुन सोनकर, राजेश पुंडीर, संजय शर्मा, डॉ प्रतिमा, पूनम कंडारी, सुनील थपलियाल, सविता सोनकर, सावित्री थापा, जगदीश धीमान, मुकीम अहमद, डॉ अरुण रतूड़ी, अरुण बलोनी, शहजाद अंसारी, मुकेश सोनकर, अमित अरोड़ा, वीरेंद्र पवार, हेमंत, सुभाष धीमान, संजय भारती, मुकेश रेगमी, रिपु दमन, सूरत छेत्री, देवेंद्र सिंह, शकील मंसूरी, उदय सिंह रावत, रवि हसन, मनीष गर्ग, मोहम्मद दानिश, मुजाहिद अली, मरगूब आलम, अंकित थापा, अशोक कुमार, दलबीर सिंह, प्रवीण कश्यप, भुवन डोरा आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *