Sat. Apr 25th, 2026

उत्तराखंड में कांग्रेस के सभी कार्यक्रम एक सप्ताह के लिए रद, सब 22 सितंबर को नहीं आएंगे प्रदेश प्रभारी

देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने एक सप्ताह तक पार्टी के सभी सार्वजनिक कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं। ऐसे में प्रदेश प्रभारी का आगामी 22 व 23 सितंबर का उत्तराखंड आगमन भी स्थगित हो गया है। साथ ही 23 सितंबर को विधानसभा के समक्ष होने वाला धरना भी अब नहीं होगा।
प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने बताया कि दी। ऋषिकेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिव मोहन मिश्रा का निधन हो गया है। वह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे। एम्स ऋषिकेश में उपचार के दौरान शनिवार को उनका निधन हो गया। उनके निधन की सूचना पर प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि दिवंगत शिव मोहन मिश्रा व उनका पूरा परिवार कई पीढ़ियों से कांग्रेस के लिए समर्पित था। दिवंगत शिव मोहन मिश्रा के पिता स्व. कमल नारायण मिश्रा पार्टी के वरिष्ठ नेता रहे। प्रीतम सिंह ने राज्य में कोरोना संक्रमण के लगातार तेज़ी से फैलने व इसके कारण हो रही मौतों पर दुख व चिंता व्यक्त की। साथ ही आगामी एक सप्ताह तक पार्टी के सभी सार्वजनिक कार्यक्रम धरने-प्रदर्शन स्थगित करने की घोषणा की।
धस्माना ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष ने शिव मोहन मिश्रा की मृत्यु व राज्य में कोरोना संक्रमण के हालातों पर प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव से भी बातचीत कर स्थितियों से अवगत करवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *