Sun. Apr 19th, 2026

कांग्रेस विधायक राजकुमार भाजपा में हुए शामिल, दिल्ली में ली पार्टी की सदस्यता

-विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा धनौल्टी विधानसभा के विधायक प्रीतम सिंह पंवार को पहले ही पार्टी में शामिल करा चुकी है। अब कांग्रेस विधायक भाजपा में शामिल हो गए हैं

शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। उत्तरकाशी जिले की पुरोला सीट से कांग्रेस विधायक राजकुमार आज भाजपा में शामिल हो गए हैं। दिल्ली भाजपा मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। इस अवसर का केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान, भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक मौजूद रहे।

गौरतलब है कि शनिवार को राजकुमार भाजपा में शामिल होने वाले थे। लेकिन, किन्हीं कारणसे उनकी ज्वाइनिंग टल गई थी। सूत्रों के अनुसार विधायक ने भाजपा केंद्रीय नेतृत्व के सामने देहरादून की एक सीट से टिकट देने की शर्त रखी थी। जिस कारण ऐसा हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *