Sat. Apr 18th, 2026

आम आदमी पार्टी ने उप चुनाव में कर्नल अजय कोठियाल को बनाया उम्मीदवार

-आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता नवीन पिरशाली ने प्रेसवार्ता में कर्नल अजय कोठियाल को प्रत्याशी बनाने की घोषणा की।

शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। आम आदमी पार्टी ने कर्नल अजय कोठियाल को उम्‍मीदवार घोषित किया है। यदि गंगोत्री सीट से मुख्‍यमंत्री तीरथ सिंह रावत उप चुनाव लड़ते हैं तो आप से कर्नल कोठियाल उनके खिलाफ चुनाव लड़ेंगे।

आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता नवीन पिरशाली ने प्रेसवार्ता में कर्नल अजय कोठियाल को प्रत्याशी बनाने की घोषणा की। नवीन पिरशाली ने कहा कि विधानसभा चुनाव से सालभर पहले नेतृत्व परिवर्तन करने वाली भाजपा को 57 विधायकों में से एक भी ऐसा काबिल व्यक्ति नहीं मिला, जिसे मुख्यमंत्री बनाया सा सकता था। ऐसे में पार्टी ने तीरथ सिंह रावत को मुख्यमंत्री बनाया जो अभी तक विधानसभा चुनाव लड़ने का साहस नहीं दिखा पाए हैं। आप प्रवक्ता ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को सीधे चुनौती देते हुए कहा कि गंगोत्री विधानसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता कर्नल अजय कोठियाल उनसे सीधा मुकाबला करेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया की आम आदमी पार्टी का लक्ष्य उत्तराखंड का नवनिर्माण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *