Sat. Apr 18th, 2026

शिक्षा मंत्री अरविन्द पांडेय ने धनौल्टी विधानसभा में अटल उत्कृष्ट राइंका घोड़ाखुरी का किया शुभारंभ

शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। शिक्षा मंत्री अरविन्द पांडेय ने हरेला पखवाड़ा (एक जुलाई से 15 जुलाई 2021) के तहत गौरा देवी पर्यावरण जनजागरण यात्रा के दौरान आज राजकीय इण्टर कॉलेज घोड़ाखुरी (धनौल्टी विधानसभा जनपद टिहरी) में पौधरोपण किया।इसके साथ ही पांडेय ने सबको शिक्षा अच्छी शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से खोले जा रहे अटल उत्कृष्ट राजकीय इण्टर कॉलेज घोड़ाखुरी का शुभारम्भ भी किया।

पांडेय ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य में सभी को समान अवसर प्रदान करने, शैक्षणिक कार्यों में उत्कृष्टता लाने, शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाने व शिक्षा के उन्नयन के लिए कृत संकल्पित है।


कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक नारायण सिंह राणा, जिला सहकारी बैंक (डीसीबी) टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष सुभाष रमोला व क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *