Fri. Jul 17th, 2026

सूबे में कोरोना पोजिटिव 814 नए मरीज… देहरादून आज भी टॉप पर, आंकड़ा हुआ 41777

देहरादून। उत्तराखंड में सोमवार को 814 नए कोरोना पॉज़िटिव मरीज चिन्हित हुए हैं। इसके साथ की राज्य में कोरोना पॉज़िटिव का आंकड़ा 41777 हो गया है। नए मरीज चिन्हित होने के लिहाज से देहरादून आज भी टॉप पर रहा। यहां सबसे ज्यादा 309 नए मरीज सामने आए हैं।
उत्तराखंड में वर्तमान में 12075 एक्टिव केस हैं, इनका इलाज चल रहा है। जबकि, 29000 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। 501 लोगों की अब तक संक्रमण से मौत हो चुकी है। जबकि, 12510 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट आना अभी बाकी है।

जिलावार चिन्हित हुए मरीज

देहरादून में 309, अल्मोड़ा 74, बागेश्वर 05, चमोली में 09, चम्पावत में 13, हरिद्वार में 110, नैनीताल में 111, पौड़ी गढ़वाल में 24, पिथौरागढ़ में 04, रुद्रप्रयाग में 15, टिहरी गढ़वाल में 23, ऊधमसिंहनगर 95 और उत्तरकाशी में 22 नए मरीज चिन्हित हुए हैं।
आज 10 कोरोना पॉजीटिव मरीजों की मौत भी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *