Thu. Jul 9th, 2026

खतरनाक स्थिति की ओर बढ़ता देहरादून, अकेले दून में 12044 कोरोना पॉजिटिव मरीज

देहरादून। कोरोना वायरस संक्रमण देहरादून में जिस तेजी से लोगों को अपनी चपेट में ले रहा हैं, वह बेहद चिंताजनक स्थिति है। राज्यभर में देहरादून के आंकड़े डरावने हैं। अकेले देहरादून जनपद में 12044 कोरोना पॉजिटिव मरीज चिन्हित हो चुके हैं। इनमें से अधिकतर मरीज देहरादून शहर के ही हैं।
जिलालाधिकारी डॉ आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया है कि जनपद में शुक्रवार (आज) 203 नए कोरोना पाॅजिटिव मरीज चिन्हित हुए हैं। जनपद में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों संख्या 12044 हो गयी है। इनमें 8075 लोग इलाज के बाद स्वस्थ हो गये हैं। वर्तमान में जनपद में 3662 लोगों का इलाज चल रहा है। आज 1192 सैंपल जांच के लिए भेजे गये हैं। उन्होंने बताया कि कोविड-19 संक्रमण को देखते हुए बचाव व रोकथाम के लिए जनपद के विभिन्न अस्पतालों में वर्तमान में 120 आईसीयू बैड खाली हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *