Fri. May 15th, 2026

उत्तराखंड में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 50 हजार पार, आज मिले 503 नए मरीज

उत्तराखंड में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या हुई 50062, शनिवार को 12 लोगों की हुई मौत

 

देहरादून में शनिवार को सबसे ज्यादा 142 मरीज मिले, जबकि अल्मोड़ा ने आज नहीं मिला कोई कोरोना पॉजिटिव

 

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 50 हजार की सीमा को पार कर गया है। शनिवार को मरीजों की संख्या 50062 हो गई है। आज 503 नए मरीज मिले हैं। देहरादून में सबसे ज्यादा 142 नये मरीज चिन्हित हुए। जबकि, अल्मोड़ा में आंकड़ा शून्य रहा, वहां आज कोई नया मरीज नहीं मिला। कोरोना वायरस संक्रमण से आज 12 लोगों की मौत हुई।

उत्तराखंड में वर्तमान में 8076 एक्टिव केस हैं, इनका इलाज चल रहा है। जबकि, 41095 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। 648 लोगों की अब तक संक्रमण से मौत हो चुकी है। जबकि, 14485 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट आना अभी बाकी है।

जिलावार चिन्हित हुए मरीजों की संख्या इस प्रकार रही। देहरादून में 142, अल्मोड़ा 00, बागेश्वर 13, चमोली में 04, चम्पावत में 10, हरिद्वार में 99, नैनीताल में 71, पौड़ी गढ़वाल में 16, पिथौरागढ़ में 03, रुद्रप्रयाग में 07, टिहरी गढ़वाल में 72, ऊधमसिंहनगर 32 और उत्तरकाशी में 34 नए मरीज चिन्हित हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *