Wed. Apr 29th, 2026

डीएवी पीजी कॉलेज में एक और शिक्षक मिले कोरोना पॉज़िटिव, कालेज 3 दिन के लिए बंद

देहरादून। डीएवी पीजी कॉलेज के एक और शिक्षक कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए है। उन्होंने निजी लैब में अपनी जांच कराई थी, जिसमें वह कोरोना पॉज़िटिव पाए गए। उन्होंने आज प्राचार्य डॉ अजय सक्सेना को अपनी रिपोर्ट कॉलेज प्रेषित की। प्राचार्य डॉ अजय सक्सेना ने 4 से 6 सितंबर तक 3 दिनों के लिए महाविद्यालय बंद कर दिया है। इन दिनों में कॉलेज को सैनिटाइजेशन करवाया जाएगा।
प्राचार्य डॉ अजय सक्सेना ने पूर्व में महाविद्यालय में कोविड-एडवाइजरी कमेटी गठित की थी। कमेटी ने सिफारिश की है कि पिछले दिनों उक्त शिक्षक के संपर्क में जितने लोग आए हैं, उन्हें सभी को अपना कोविड-19 टेस्ट कराना चाहिए। साथ ही सिफारिश की है कि महाविद्यालय को तीन दिन के लिए बंद किया जाना चाहिए ताकि महाविद्यालय आने वाले लोगों को संक्रमण से बचाया जा सके। इससे पूर्व एक शिक्षक के कोरोना संक्रमित होने के कारण कॉलेज 3 सितंबर तक पहले से ही बंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed