Sun. Sep 6th, 2026

उत्तराखंड में कोरोना कर्फ्यू 8 जून तक बढ़ा, स्टेशनरी की दुकान खुलेगी

शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। उत्तराखंड में कोरोना कर्फ्यू को एक हफ्ते के लिए और बढ़ा दिया गया है यानि अब कोरोना कर्फ्यू 8 जून सुबह 6 बजे तक रहेगा। लेकिन, अब हफ्ते में दो दिन दुकानें खुलेंगी।
कोरोना कर्फ्यू आगे बढ़ाने के ही रियायत दी गई है। इसके तहत एक जून और 5 जून को परचून की दुकानें खोली जाएगी। दुकान खुलने का समय सुबह 8 बजे से दोपहर एक बजे तक होगा। इसके साथ ही एक जून को स्टेशनरी/किताबों की दुकान नें भी खुलेंगे। बाकी निर्देश पूर्ववत रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *