Thu. Jun 4th, 2026

बड़ी राहत: 5 जनपदों में आज नहीं मिला कोई नया कोरोना पॉजिटिव मरीज

-देहरादून में सबसे ज्यादा 59 नए मरीज चिन्हित हुए। जबकि, उत्तरकाशी में सबसे कम मात्र 01 नया मरीज चिन्हित हुआ। राज्य में पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा हुआ 94803

देहरादून (Dehradun)। उत्तराखंड में रविवार को कोरोना से बड़ी राहत मिली। आज राज्य के 5 जनपदों में कोरोना संक्रमित एक भी नया मरीज चिन्हित नहीं हुआ। हालांकि, राज्य में आज 112 नए मरीज मिले हैं। जबकि, 05 लोगों की मौत भी हुई है। इसके साथ ही राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीजों (corona positive in uttrakhand) का कुल आंकड़ा 94803 हो गया है।

देहरादून में आज सबसे ज्यादा (corona positive in dehradun today) 59 नए मरीज मिले। जबकि, उत्तरकाशी में सबसे कम मात्र 01 नया मरीज मिला। उत्तराखंड में (Uttarakhand) वर्तमान में 2354 एक्टिव केस (activ case) हैं, इनका इलाज चल रहा है। 1611 लोगों की अब तक संक्रमण से मौत (death) हो चुकी है। जबकि, 6494 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट आना अभी बाकी है।

इन जनपदों में नहीं मिला आज कोई नया मरीज

अल्मोड़ा, बागेश्वर, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, टिहरी गढ़वाल

जिलावार चिन्हित हुए मरीजों की संख्या इस प्रकार रही

देहरादून में 59, अल्मोड़ा 00, बागेश्वर 00, चमोली में 06, चम्पावत में 03, हरिद्वार में 11, नैनीताल में 16, पौड़ी गढ़वाल में 00, पिथौरागढ़ में 00, रुद्रप्रयाग में 03, टिहरी गढ़वाल में 00, ऊधमसिंहनगर 13 और उत्तरकाशी में 01 नए मरीज चिन्हित हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *