Thu. Apr 23rd, 2026

उत्तराखंड में आज मिले 15 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज, कोई मौत नहीं

-राज्य में कोरोना पॉजिटिहव मरीजों का कुल आंकड़ा 342786 हो गया है।

शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (Shabd Rath News)। उत्तराखंड में आज 15 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। जबकि, किसी कोरोना संक्रमित मरीज की मौत नहीं हुई है। वहीं, 17 कोरोना संक्रमित ठीक हुए हैं। राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का कुल आंकड़ा 342786 हो गया है।

देहरादून में आज सबसे ज्यादा 08 नए मरीज मिले हैं। उत्तराखंड में (Uttarakhand) वर्तमान में 310 एक्टिव केस (activ case) हैं, इनका इलाज चल रहा है। 7377 लोगों की अब तक संक्रमण से मौत (death) हो चुकी है।

जिलावार चिन्हित हुए मरीजों की संख्या इस प्रकार रही

देहरादून में 08, अल्मोड़ा 00, बागेश्वर 00, चमोली में 01, चम्पावत में 00, हरिद्वार में 01, नैनीताल में 02, पौड़ी गढ़वाल में 01, पिथौरागढ़ में 02, रुद्रप्रयाग में 00, टिहरी गढ़वाल में 00, ऊधमसिंहनगर 00 और उत्तरकाशी में 00 नए मरीज चिन्हित हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *