Tue. Apr 21st, 2026

उत्तराखंड में आज मिले 218 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज, 02 की मौत

-वर्ष 2022 में राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का कुल आंकड़ा 89746 हो गया है।

शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (Shabd Rath News)। उत्तराखंड में आज 218 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। जबकि, 02 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। वहीं, 1377 कोरोना संक्रमित ठीक हुए हैं। 2022 में ही राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का कुल आंकड़ा 89746 हो गया है।

उत्तराखंड में (Uttarakhand) वर्तमान में 2076 एक्टिव केस (activ case) हैं, इनका इलाज चल रहा है। जबकि, वर्ष 2022 में अब तक 241 लोगों की संक्रमण से मौत (death) हो चुकी है।

जिलावार चिन्हित हुए मरीजों की संख्या इस प्रकार रही

देहरादून में 95, अल्मोड़ा 11, बागेश्वर 01, चमोली में 16, चम्पावत में 09, हरिद्वार में 27, नैनीताल में 15, पौड़ी गढ़वाल में 08, पिथौरागढ़ में 15, रुद्रप्रयाग में 00, टिहरी गढ़वाल में 04, ऊधमसिंहनगर 12 और उत्तरकाशी में 05 नए मरीज चिन्हित हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *