Wed. Sep 2nd, 2026

उत्तराखंड में आज मिले 3848 नए पॉजिटिव मरीज, 02 की मौत

-राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का कुल आंकड़ा 367272 हो गया है।

शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (Shabd Rath News)। उत्तराखंड में आज 3848 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। जबकि, 02 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। वहीं, 1184 कोरोना संक्रमित ठीक हुए हैं। राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का कुल आंकड़ा 367272 हो गया है।

उत्तराखंड में (Uttarakhand) वर्तमान में 14892 एक्टिव केस (activ case) हैं, इनका इलाज चल रहा है। जबकि, 7440 लोगों की अब तक संक्रमण से मौत (death) हो चुकी है।

जिलावार चिन्हित हुए मरीजों की संख्या इस प्रकार रही

देहरादून में 1362, अल्मोड़ा 128, बागेश्वर 75, चमोली में 63, चम्पावत में 67, हरिद्वार में 641, नैनीताल में 719, पौड़ी गढ़वाल में 168, पिथौरागढ़ में 50, रुद्रप्रयाग में 26, टिहरी गढ़वाल में 109, ऊधमसिंहनगर 412 और उत्तरकाशी में 28 नए मरीज चिन्हित हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *