उत्तराखंड में सोमवार को 577 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले, 6 लोगों की हुई मौत
-देहरादून में सबसे ज्यादा 164 नए मरीज चिन्हित हुए। जबकि, चंपावत जनपद में सबसे कम 07 नए मिले। राज्य में मरीजों का आंकड़ा 83006 हो गया है।
देहरादून (Dehradun)। उत्तराखंड में सोमवार को 577 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ चिन्हित हुए हैं। जबकि, 06 पॉजिटिव मरीजों की मौत भी हुई है। राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीजों (corona positive in uttrakhand) का कुल आंकड़ा 83006 हो गया है।
देहरादून में सबसे ज्यादा (corona positive in dehradun today) 164 नए मरीज मिले। जबकि, चंपावत में सबसे कम 7 मरीज चिन्हित हुए हैं। राज्य में (Uttarakhand) वर्तमान में 6144 एक्टिव केस (activ case) हैं, इनका इलाज चल रहा है। 1361 लोगों की अब तक संक्रमण से मौत (death) हो चुकी है। जबकि, 16227 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट आना अभी बाकी है।
जिलावार चिन्हित हुए मरीजों की संख्या इस प्रकार रही। देहरादून में 164, अल्मोड़ा 28, बागेश्वर 16, चमोली में 39, चम्पावत में 07, हरिद्वार में 39, नैनीताल में 88, पौड़ी गढ़वाल में 80, पिथौरागढ़ में 25, रुद्रप्रयाग में 11, टिहरी गढ़वाल में 24, ऊधमसिंहनगर 28 और उत्तरकाशी में 20 नया मरीज चिन्हित हुए हैं।
