Mon. Apr 20th, 2026

उत्तराखंड में आज मिले 162 नए कोरोना पॉजिटिव, 4 की हुई मौत

-देहरादून में सबसे ज्यादा 67 नए मरीज चिन्हित हुए। जबकि, बागेश्वर, चंपावत और रुद्रप्रयाग में सबसे कम 1-1 मरीज मिले। राज्य में पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा हुआ 95354

देहरादून (Dehradun)। उत्तराखंड में कोरोना वायरस से फिलहाल राहत ही है। आज गुरुवार को 162 नए मरीज मिले हैं। जबकि, 04 लोगों की मौत भी हुई है। इसके साथ ही राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीजों (corona positive in uttrakhand) का कुल आंकड़ा 95354 हो गया है।

देहरादून में आज सबसे ज्यादा (corona positive in dehradun today) 67 नए मरीज मिले। जबकि, बागेश्वर, चंपावत और रुद्रप्रयाग में सबसे कम मात्र 01-01 नया मरीज मिला। जबकि, पौड़ी गढ़वाल में आज कोई नया मरीज नहीं मिला। उत्तराखंड में (Uttarakhand) वर्तमान में 1876 एक्टिव केस (activ case) हैं, इनका इलाज चल रहा है। 1626 लोगों की अब तक संक्रमण से मौत (death) हो चुकी है। जबकि, 12940 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट आना अभी बाकी है।

जिलावार चिन्हित हुए मरीजों की संख्या इस प्रकार रही

देहरादून में 67, अल्मोड़ा 04, बागेश्वर 01, चमोली में 02, चम्पावत में 01, हरिद्वार में 21, नैनीताल में 54, पौड़ी गढ़वाल में 00, पिथौरागढ़ में 03, रुद्रप्रयाग में 01, टिहरी गढ़वाल में 02, ऊधमसिंहनगर 04 और उत्तरकाशी में 02 नए मरीज चिन्हित हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *