Fri. Jun 12th, 2026

उत्तराखंड में विस्फोटक होता कोरोना, आज मिले 1925 नए पॉजिटिव मरीज, 13 की मौत

-देहरादून में सबसे ज्यादा 775 नए मरीज चिन्हित हुए। आज राज्य के सभी जनपदों में मिले नए मरीज

शब्द रथ न्यूज (ब्यूरो) (Shabd Rath News)। उत्तराखंड में कोरोना वायरस का संक्रमण अब विस्फोटक होता जा रहा है। आज राज्य में 1925 नए संक्रमित मरीज चिन्हित हुए हैं। इसके साथ ही राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का कुल आंकड़ा 112071 हो गया है। वहीं, कोरोना संक्रमित 13 मरीजों की आज मौत हुई है।

देहरादून में आज सबसे ज्यादा (corona positive in dehradun today) 775 नए मरीज मिले हैं। उत्तराखंड में (Uttarakhand) वर्तमान में 9353 एक्टिव केस (activ case) हैं, इनका इलाज चल रहा है। 1780 लोगों की अब तक संक्रमण से मौत (death) हो चुकी है। जबकि, 20766 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट आना अभी बाकी है।

जिलावार चिन्हित हुए मरीजों की संख्या इस प्रकार रही

देहरादून में 775, अल्मोड़ा 31, बागेश्वर 13, चमोली में 08, चम्पावत में 21, हरिद्वार में 594, नैनीताल में 217, पौड़ी गढ़वाल में 33, पिथौरागढ़ में 13, रुद्रप्रयाग में 12, टिहरी गढ़वाल में 38, ऊधमसिंहनगर 172 और उत्तरकाशी में 01 नए मरीज चिन्हित हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *