Fri. Jun 5th, 2026

उत्तराखंड में बढ़े कोरोना के केस, आज मिले 200 नए पॉजिटिव मरीज

-हरिद्वार में सबसे ज्यादा 71 नए मरीज चिन्हित हुए। जबकि, 4 जनपदों में आज कोई भी नया मरीज नहीं मिला।

देहरादून (Dehradun)। उत्तराखंड में कोरोना के केस निरंतर बढ़ रहे हैं। आज कोरोना वायरस संक्रमित 200 नए मरीज चिन्हित हुए हैं। इसके साथ ही राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का कुल आंकड़ा 98880 हो गया है। हालांकि, कोरोना संक्रमित किसी मरीज की आज मौत नहीं हुई।

हरिद्वार में आज सबसे ज्यादा (corona positive in dehradun today) 71 नए मरीज मिले हैं। उत्तराखंड में (Uttarakhand) वर्तमान में 1115 एक्टिव केस (activ case) हैं, इनका इलाज चल रहा है। 1706 लोगों की अब तक संक्रमण से मौत (death) हो चुकी है। जबकि, 12570 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट आना अभी बाकी है।

इन जनपदों में नहीं मिला कोई मरीज

चम्पावत, चमोली, बागेश्वर और उत्तरकाशी

जिलावार चिन्हित हुए मरीजों की संख्या इस प्रकार रही

देहरादून में 63, अल्मोड़ा 01, बागेश्वर 00, चमोली में 00, चम्पावत में 00, हरिद्वार में 71, नैनीताल में 22, पौड़ी गढ़वाल में 08, पिथौरागढ़ में 05, रुद्रप्रयाग में 08, टिहरी गढ़वाल में 08, ऊधमसिंहनगर 14 और उत्तरकाशी में 00 नए मरीज चिन्हित हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *