डॉ तृप्ति बहुगुणा बनी स्वास्थ्य महनिदेशक, मुख्यमंत्री ने लिए कई और निर्णय
शब्द रथ न्यूज (ब्यूरो)। डॉ तृप्ति बहुगुणा उत्तराखंड की स्वास्थ्य महानिदेशक होंगी। मुख्यमत्री ने उनकी पदोन्नति को मंजूरी दे दी है। उसके साथ सीमांत क्षेत्र विकास कार्यक्रम योजना की समीक्षा के लिए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने प्रभारी अधिकारी नामित किये हैं। वहीं, श्रीनगर व दून मेडिकल कालेज में नियुक्ति को भी मंजूरी दी है।
इन अधिकारियों को मिली जिम्मेदारी
सीमांत क्षेत्र विकास कार्यक्रम योजना की समीक्षा के लिए सचिव डी. सेन्थिल पाण्डियन को चम्पावत, नितेश झा को उधमसिंहनगर, हरबंस सिंह चुघ को चमोली, दिलीप जावलकर को उत्तरकाशी और रंजीत कुमार सिन्हा को पिथौरागढ़ का प्रभारी अधिकारी नामित किया गया है।
डॉ तृप्ति बहुगुणा बनी स्वास्थ्य महानिदेशक
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने डॉ तृप्ति बहुगुणा को स्वास्थ्य महानिदेशक के पद पर पदोन्नति करने की संस्तुति दी है। वहीं, राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के लिए 9 सदस्यों के नियुक्ति का प्रस्ताव भी मंजूर कर लिया है, इसमें दो प्रोफेसर, छह असिस्टेंट प्रोफेसर और एक लेडी मेडिकल ऑफिसर के पद शामिल हैं।
दून मेडिकल कालेज में संविदा पर होंगी दो नियुक्ति
राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में दो संकाय सदस्यों की संविदा पर नियुक्ति की स्वीकृति मुख्यमंत्री ने दी है। इसमें एक प्रोफेसर व एक असिस्टेंट प्रोफेसर का पद शामिल है। पीएमएसएस संवर्ग के तहत 169 चिकित्साधिकारियों को चिकित्साधिकारी ग्रेड-1 के पद पदोन्नत का प्रस्ताव मुख्यमंत्री ने मंजूर किया है।
