Sun. Jul 26th, 2026

उत्तराखंड में आज मिले 226 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज, 4 की मौत

देहरादून में सबसे ज्यादा 90 नए मरीज चिन्हित हुए। राज्य में पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा हुआ 94691

देहरादून (Dehradun)। उत्तराखंड में शनिवार को 226 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ चिन्हित हुए हैं। वहीं, 04 लोगों की मौत भी हुई। राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीजों (corona positive in uttrakhand) का कुल आंकड़ा 94691 हो गया है।

देहरादून में आज सबसे ज्यादा (corona positive in dehradun today) 90 नए मरीज मिले। उत्तराखंड में (Uttarakhand) वर्तमान में 2349 एक्टिव केस (activ case) हैं, इनका इलाज चल रहा है। 1606 लोगों की अब तक संक्रमण से मौत (death) हो चुकी है। जबकि, 11897 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट आना अभी बाकी है।

जिलावार चिन्हित हुए मरीजों की संख्या इस प्रकार रही। देहरादून में 90, अल्मोड़ा 12, बागेश्वर 02, चमोली में 06, चम्पावत में 02, हरिद्वार में 31, नैनीताल में 40, पौड़ी गढ़वाल में 02, पिथौरागढ़ में 08, रुद्रप्रयाग में 02, टिहरी गढ़वाल में 09, ऊधमसिंहनगर 18 और उत्तरकाशी में 02 नए मरीज चिन्हित हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *