Wed. Jul 22nd, 2026

उत्तराखंड में कोरोना के आज मिले 32 नए मरीज मिले, 2 संक्रमितों की हुई मौत

-देहरादून में सबसे ज्यादा 14 नए मरीज चिन्हित हुए। जबकि, 6 जनपदों में आज कोई भी नया मरीज नहीं मिला।

देहरादून (Dehradun)। उत्तराखंड में आज कोरोना वायरस संक्रमित 32 नए मरीज चिन्हित हुए हैं। वहीं, 2 संक्रमितों की आज मौत भी हुई है।

देहरादून में आज सबसे ज्यादा (corona positive in dehradun today) 14 नए मरीज मिले। उत्तराखंड में (Uttarakhand) वर्तमान में 411 एक्टिव केस (activ case) हैं, इनका इलाज चल रहा है। 1689 लोगों की अब तक संक्रमण से मौत (death) हो चुकी है। जबकि, 6262 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट आना अभी बाकी है।

इन जनपदों में नहीं मिला कोई मरीज

बागेश्वर, अल्मोड़ा, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी।

जिलावार चिन्हित हुए मरीजों की संख्या इस प्रकार रही

देहरादून में 14, अल्मोड़ा 00, बागेश्वर 00, चमोली में 00, चम्पावत में 01, हरिद्वार में 07, नैनीताल में 01, पौड़ी गढ़वाल में 03, पिथौरागढ़ में 00, रुद्रप्रयाग में 00, टिहरी गढ़वाल में 02, ऊधमसिंहनगर 04 और उत्तरकाशी में 00 नए मरीज चिन्हित हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *