Wed. Jun 3rd, 2026

उत्तराखंड में आज मिले 47 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज, 3 की हुई मौत

-देहरादून में सबसे ज्यादा 19 नए मरीज चिन्हित हुए। राज्य में पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा हुआ 96227

देहरादून (Dehradun)। उत्तराखंड में मंगलवार (आज) को कोरोना संक्रमण के 47 नए मामले चिन्हित हुए हैं। 3 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हुई है। वहीं, राज्य के 6 जनपदों में आज भी कोई नया कोरोना पॉजिटिव मरीज नहीं मिला। जबकि, 2 जनपदों में मात्र 01-01 नया मरीज चिन्हित हुआ है। इसके साथ ही राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीजों (corona positive in uttrakhand) की कुल संख्या 96227 हो गई है।

देहरादून में आज सबसे ज्यादा (corona positive in dehradun today) 19 नए मरीज मिले। उत्तराखंड में (Uttarakhand) वर्तमान में 1043 एक्टिव केस (activ case) हैं, इनका इलाज चल रहा है। 1651 लोगों की अब तक संक्रमण से मौत (death) हो चुकी है। जबकि, 7338 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट आना अभी बाकी है।

इन जनपदों में नहीं मिला कोई मरीज

चमोली, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और टिहरी गढ़वाल।

इन जनपदों में मिले 1-1 मरीज

अल्मोड़ा व बागेश्वर।

जिलावार चिन्हित हुए मरीजों की संख्या इस प्रकार रही

देहरादून में 19, अल्मोड़ा 01, बागेश्वर 01, चमोली में 00, चम्पावत में 02, हरिद्वार में 5, नैनीताल में 10, पौड़ी गढ़वाल में 00, पिथौरागढ़ में 00, रुद्रप्रयाग में 00, टिहरी गढ़वाल में 00, ऊधमसिंहनगर 9 और उत्तरकाशी में 00 नए मरीज चिन्हित हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *