Thu. Oct 1st, 2026

शादियों पर कोरोना का अटैक, 200 लोग ही हो सकेंगे शामिल

-मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने जारी किए आदेश, अग्रिम आदेश तक यही व्यवस्था रहेगी

शब्द रथ न्यूज (ब्यूरो)। उत्तराखंड में शादी-विवाह पर भी कोरोना ने अटैक कर दिया है। अब शादी समारोह में 200 लोग ही शामिल हो सकेंगे। मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने इसके आदेश भी जारी कर दिए हैं। अग्रिम आदेश तक राज्य में यही व्यवस्था लागू रहेगी।
कोरोना संक्रमण की रफ्तार एक फिर बढ़ गई है। ऐसे में सुरक्षा व संक्रमण का बढ़ाव रोकने के लिए सरकार कदम उठा रही है। इसी कड़ी में शादी में शामिल होने वाले लोगों की संख्या तय कर दी गई है। फिलहाल शादी में 200 लोगों के शामिल होने की सीमा तय कर दी गई है। संक्रमण की स्थिति को देखते हुए इसमें बदलाव होगा। यदि संक्रमण इसी गति से बढ़ता रहा तो आने समय में शादी में शामिल होने वाले लोगों उक्त संख्या से कम भी हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *