Tue. Jun 2nd, 2026

धोखाधड़ी कर जमीन बेचने का आरोपी गिरफ्तार, जाएगा जेल

देहरादून। साजिश कर फर्जी व्यक्ति के माध्यम से जमीन बेचने के आरोपी को पुलिस ने राजपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जा रहा है।
नरेंद्र कुमार शर्मा ने तहरीर दी थी कि कुछ लोगों ने उनकी जमीन की फर्जी रजिस्ट्री करवा कर बेच दी है। धोखाधड़ी करते हुए रजिस्ट्री के समय उनकी जगह फर्जी व्यक्ति को खड़ा दिया गया था। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी देवपाल सिंह, रोडी मॉरीसन, भूरा, इरशाद (इसरार) को गिरफ्तार कर लिया था। ये सभी जेल भेज में हैं। घटना का एक आरोपी अल्ताफ (30) निवासी मुंडलाना थाना मंगलूर हरिद्वार फरार चल रहा था। उसे पकड़ने के लिए थानाध्यक्ष राजपुर के नेतृत्व में टीम का गठित की गई थी। टीम ने उसे राजपुर से गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *