Fri. Apr 24th, 2026

परीक्षाओं के लिए डीबीएस पीजी कालेज तैयार, कल से होगी अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा

देहरादून। एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय से संबद्ध कालेजों में शनिवार से अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। डीबीएस पीजी कालेज भी परीक्षा के लिए पूरी तरह तैयार है। परीक्षा से एक दिन पूर्व कालेज के परीक्षा कक्षों को सेनिटाइज कराया गया।

छात्रसंघ महासचिव केशव बहुगुणा ने बताया कि छात्र छात्राओं को परीक्षा में किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए छात्र संघ भी सहायता के लिए पूरी तरह तैयार है। कालेज प्रशासन ने परीक्षा कक्षाें काे सैनिटाइज करवा दिया है। रीडिंग रूम में लाइट व पंखाें में भी परेशानी थी। इसकी जानकारी प्राचार्य वीसी पांडेय को दी गई। इसके बहुगुणा ने छात्र-छात्राओं से अपील की है कि परीक्षा केंद्र पर पहुंचकर अपनी सीट पर बैठें। अपना व दाेस्ताें का ध्यान रखें। परीक्षा के दाैरान किसी से भी न मिलें। सोशल डिस्टें सिंग का ध्यान रखें। साथ ही कालेज प्रशासन के तय नियमों का पालन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *