Tue. Jun 2nd, 2026

पहाड़ में आतंक: युवती को घर से उठा ले गया गुलदार, मौत

शब्द रथ न्यूज। टिहरी गढ़वाल के मलेथा गांव में गुलदार ने एक युवती को निवाला बना लिया। गुलदार युवती को घर से उठाकर ले गया। मौके पर पहुंची कीर्तिनगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बेस अस्पताल श्रीनगर की मोर्चरी में रखवाया है।
घटना कीर्तिनगर के पास मलेथा गांव में कल रात हुई। एक घर में 3 बहनें रहती हैं। शुक्रवार की रात एक बहन दुर्गा नेगी बाहर बरामदे में लेटी हुई थी। जबकि, दो बहनें घर के अंदर कमरे में सोई हुई थी। गुलदार ने बरामदे में लेटी दुर्गा नेगी पर हमला कर दिया। गुलदार उसे उठाकर ले गया। गांव वालों के शोर मचाने पर गुलदार दुर्गा देवी के शव को गांव के पास किनारे नहर छोड़कर भाग गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *