Sat. Nov 7th, 2026

डीजीपी अशोक कुमार से मिले पंजाबी महासभा के पदाधिकारी

देहरादून। उत्तरांचल पंजाबी महासभा के पदाधिकारियों ने एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) अशोक कुमार को इलायची व इंसुलिन के पौधे भेंट किए। साथ ही महिलाओं के बनाए कपड़े के मास्क भी दिए।
अशोक कुमार ने कहा कि कोविड 19 से बचाव के लिए सभी मास्क का प्रयोग आवश्यक रूप से करना चाहिए। डीजीपी को मिलने वालों में उत्तरांचल पंजाबी महासभा के संगठन मंत्री राजीव सच्चर, उपाध्यक्ष पंकज मसोंन, रेसकोर्स से पार्षद मोंटी कोहली, सचिन आनंद, महानगर महिला अध्यक्ष कोमल वोहरा, प्रियंका वासुदेव, अमृता कौशल, जसप्रीत कौर आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *