Fri. Jun 5th, 2026

मुख्यमंत्री ने युवाओं से लिया सरकार के विकास कार्यों का फीडबैक

-अल्मोड़ा में धामी ने मॉर्निंग वॉक के दौरान स्पोर्ट्स स्टेडियम में युवाओं के साथ दौड़ लगाई और बैडमिंटन भी खेला।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को अल्मोड़ा में मार्निग वाॅक के दौरान स्थानीय लोगों विशेष रूप से युवाओं से मिले और उनसे सरकार के विकास कार्यों का फीडबैक लिया। धामी ने मॉर्निंग वॉक के दौरान स्पोर्ट्स स्टेडियम में युवाओं के साथ दौड़ लगाई और बैडमिंटन भी खेला।

धामी ने युवाओ से कहा कि अच्छा स्वास्थ्य सबसे महत्वपूर्ण है। पढाई के साथ ही फिट रहना भी बहुत जरूरी है। खेल को हमें आदत में शामिल करना चाहिए। उन्होने कहा कि हम सभी मिलकर खेलो इंडिया और फिट इंडिया मूवमेंट में तन्मयता के साथ शामिल होकर खेल के क्षेत्र में भी देश के अग्रणी राज्यों में शुमार होने का संकल्प लें। इस दौरान मुख्यमंत्री ने आम लोगों से मुलाक़ात कर उनका हालचाल जाना। सूबे के मुखिया को अपने बीच पाकर युवा बेहद उत्साहित नजर आए।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री धामी जब भी जिलों के दौरों पर जाते हैं और वहां रात्रि विश्राम करते हैं तो मार्निग वाॅक पर जरूर जाते हैं। इस दौरान आम लोगो से मिलकर उनका हालचाल जानते हैं। साथ ही सरकारी विकास योजनाओं व विकास कार्यों के बारे में फीडबैक भी लेते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *