Fri. May 15th, 2026

अशासकीय महाविद्यालयों का अनुदान खत्म करने की एसएफआई ने निन्दा की

देहरादून। स्टूडेंट्स फेडरेशन आफ इंडिया (एसएफ़आई) की राज्य कमेटी ने उत्तराखंड में अशासकीय महाविद्यालयों का अनुदान समाप्त करने की निन्दा की है। सरकार के इस फैसले को एसएफआई ने शिक्षा विरोधी करार दिया है।
एसएफआई के प्रदेश सचिव हिमांशु चौहान ने कहा है कि सरकार के फैसले का इन महाविद्यालयों में शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्र छात्राओं पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। वहीं, शिक्षकों व शिक्षेणेतर कर्मचारियों के सामने आर्थिक संकट पैदा हो जाऐगा। सरकार को अपने इस जनविरोधी फैसले को तत्काल वापस लेना होगा। उन्होंने कहा कि यदि सरकार अशासकीय महाविद्यालयों का अनुदान समाप्त अपना फैसला वापस नहीं लेती तो एसएफआई छात्र छात्राओं के साथ मिलकर बड़ा आन्दोलन करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *