Thu. Jul 23rd, 2026

स्कूल-कालेज के बाद महाविद्यालय व विश्वविद्यालय भी बंद, निर्देश जारी

शब्द रथ न्यूज (ब्यूरो)। उत्तराखंड में महाविद्यालय और निजी विश्वविद्यालय भी बंद कर दिए गए हैं। इनमें ऑनलाइन पढ़ाई होती रहेगी।

Covid-19 के संबंध सरकार ने आज गाइड लाइन के संबंध में संशोधित निर्देश जारी किए हैं। जिसके तहत डिग्री कालेज व विश्व विद्यालय बंद करने के निर्देश दिए गए है। जबकि, Covid-19 के प्रकोप को देखते हुए सरकारी व गैर सरकारी शिक्षण संस्थान प्राथमिक, जूनियर, हाई स्कूल, इंटरमीडिएट, पॉलिटेक्निक, आईटीआई व कोचिंग इंस्टीट्यूट पहले ही बंद कर दिए गए थे। इसके साथ ही निम्न संशोधन भी किए गए है।

-उत्तराखंड आने वाले बाहरी लोगों को स्मार्ट सिटी के पोर्टल पर पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा।

-होम डिलीवरी सेवाओं में लगे कर्मचारियों को बंद के दौरान आवाजाही में छूट रहेगी।

-ऐसे छात्र-छात्राएं जो प्रतियोगिता परीक्षाओं में प्रतिभाग कर रहे हैं, उन्हें आवागमन में छूट दी जाएगी। इसके लिए छात्र-छात्राओं को परीक्षा का एडमिट कार्ड व आईडी प्रूफ साथ रखना अनिवार्य होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *