Thu. May 14th, 2026

मैक्स हाॅस्पिटल में बढ़ेंगे कोविड-19 मरीजों के लिए बेड, रिटायर्ड डाक्टरों से सहयोग लेने की भी तैयारी

डीएम डाॅ आशीष कुमार श्रीवास्तव ने कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव को लेकर वीडियो कान्फ्रसिंग की, अधिकारियों को दिए निर्देश

मास्क पहनने के लिए जागरूक करने के लिए दुकानों के बाहर पोस्टर चिपकाएं, जिस पर स्लोगन लिखा हो कि ‘‘मास्क नहीं तो सामान नही’’।

ऋषिकेश और डोईवाला में सरकारी दरों पर एन्टीजन टेस्ट करवाने के लिए प्राइवेट डाक्टरों से बात करने के लिए डीएम ने दिए सीएमओ को निर्देश

देहरादून। कोरोना वायरस संक्रमण को खत्म करने और संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए जिला प्रशासन कुछ नई कवायद करने जा रहा है। इसी कड़ी में मैक्स हाॅस्पिटल में कोविड-19 के मरीजों के लिए बेड बढ़ाए जा रहे हैं। वहीं, रिटायर्ड डॉक्टरों का सहयोग लेने के लिए भी स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए गए हैं।

डीएम डाॅ आशीष कुमार श्रीवास्तव ने कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव को लेकर वीडियो कान्फ्रसिंग के माध्यम से सीडीओ, एडीएम, सीएमओ आदि अधिकारियों से बातचीत की और निर्देश दिए। श्रीवास्तव ने जनपद सभी एसडीएम निर्देश दिए हैं कि अपने क्षेत्रों के व्यापारियों का सहयोग लें। लोगों को मास्क पहनने के लिए जागरूक करने के लिए दुकानों के बाहर पोस्टर चिपकाएं, जिस पर स्लोगन लिखा हो कि ‘‘मास्क नही तो सामान नही’’।

डीएम ने कहा कि आईईसी कार्यक्रम के तहत सरकारी भवनों और संस्थानों की दीवारों पर भी कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए होर्डिंग, पोस्टर, बैनर चिपकाएं। उन पर कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव की जानकारी हो। साथ ही औद्योगिक क्षेत्रों, सब्जी मंडियों में आइवरमैक्टिन दवा का निःशुल्क बांटी जाय। बार्डर पर यात्रियों के लिए थर्मल स्क्रीनिंग के साथ ही स्वच्छता बनाये रखने के लिए मोबाईल टाॅयलेट लगवाने के निर्देश भी डीएम ने एसडीएम को दिए है।

डीएम ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि ऐसे रिटायर्ड डॉक्टरों की सेवाएं लें, जो घर बैठे या कन्ट्रोलरूम से होम आईसोलेशन में रह मरीजों को चिकित्सकीय सलाह दे सकें। यह जानकारी समाचार माध्यम से प्रचारित करायें। ऋषिकेश और डोईवाला में सरकारी दरों पर एन्टीजन टेस्ट करवाने के लिए प्राइवेट डाक्टरों से बात करने के निर्देश भी डीएम से सीएमओ को दिए। देहरादून शहरी क्षेत्र के दोनों बूथों तीलू रौतेली और एनएसटीआई में सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक सैम्पलिंग कराने लिए लैब टैक्निशियन की शिफ्टवार डयूटी लगाई के लिए भी डीएम ने कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *