भाजपा कार्यालय के सामने सड़क पर गढ्डा खोदने की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश
शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। देहरादून में बलवीर रोड़ पर भाजपा कार्यालय के आगे स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत पाइप लाइन टैस्टिंग व लीकेज मरम्मत के लिए सड़क पर गढ्डा खोदा गया। लेकिन, मरम्मत के बाद बंद नहीं किया गया। इससे वहां पर दुर्घटना ने कई स्थानीय लोग घायल हुए और उन्हें चोटें आईं। डीएम ने मामले को गंभीरता के लेते हुए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। जांच एसडीएम सादर बेनीराम बिनवाल को सौंपी गई है।

डीएम डॉ आर राजेश कुमार ने कहा कि मैसर्स आरजी गुरुनाम व उत्तराखण्ड जल संस्थान (दक्षिण) आदि कार्यदाई संस्थाओं की कार्य प्रणाली से स्थानीय जनता में भारी रोष व असन्तोष देखने को मिला है। उक्त स्थान पर असुरक्षित कार्य व लापरवाही का उत्तरदायित्व निर्धारित करने के लिए मजिस्ट्रीयल जांच की जरूरत महसूस की गई हैं।
आर राजेश कुमार ने कहा कि एसडीएम सदर गोपालराम बिनवाल को मजिस्ट्रीयल जांच के लिए नियुक्त किया गया है। वह सभी पहलुओं की जांच कर सुनिश्चित करेगें, कि उक्त काम में लापरवाही के लिये कौन-कौन विभागीय अधिकारी/ठेकेदार दोषी व जिम्मेदार है। जांच के दौरान स्थानीय लोगों का पक्ष भी सुना जाएगा। यदि काम की गुणवत्ता की जांच में तकनीकी सहयोग की जरूरत होगी तो अधिशासी अभियन्ता प्रान्तीय खण्ड लोक निर्माण विभाग देहरादून उसने सहयोग करेंगे।
