बाबा रामदेव की गिरफ्तारी को ऐलोपैथिक डॉक्टरों ने आज मनाया ब्लैक डे, काली पट्टी बांधकर किया काम
-योगगुरु बाबा रामदेव के ऐलोपैथि व ऐलोपैथिक डाक्टरों पर दिए बयान को लेकर विरोध बढ़ रहा है। निजी व सरकारी चिकित्सक बाबा की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आज (एक जून) काला दिवस मना रहे है। वह काली पट्टी बांधकर काम कर रहे हैं।

शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। बाबा रामदेव की एलोपैथिक चिकित्सा के बारे में टिप्पणियों के विरोध में आईएमए और पीएमएचएस एसोसिएशन ने ब्लैक डे मनाया। उत्तराखंड में डॉक्टरों ने आज काली पट्टी बांध कर काम किया।
मेडिकल कॉलेजों के छात्र भी आंदोलन में शामिल
योगगुरु बाबा रामदेव के ऐलोपैथिक डाक्टरों पर दिए गए बयान को लेकर विरोध बढ़ता जा रहा है। निजी व सरकारी चिकित्सक बाबा की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आज (एक जून) काला दिवस मना रहे है। वह काली पट्टी बांधकर काम कर रहे हैं। सरकारी व निजी मेडिकल कॉलेजों के छात्र भी आंदोलन में शामिल हैं।
बाबा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग
प्रांतीय चिकित्सा व स्वास्थ्य सेवा संघ ने स्वास्थ्यकर्मियों से पतंजलि के सभी उत्पादों के बहिष्कार के साथ ही नाते-रिश्तेदारों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की है। बाबा रामदेव के ऐलोपैथी व डाक्टरों को लेकर दिए बयानों की वजह से निजी व सरकारी डॉक्टर नाराज चल रहे हैं।आइएमए की उत्तराखंड शाखा इस मामले में बाबा रामदेव को एक हजार करोड़ की मानहानि का नोटिस भेज चुकी है। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर बाबा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की भी मांग की जा रही है।
फोर्डा ने किया ब्लैक दे का आह्वान
रेजिडेंट डॉक्टरों के सबसे बड़े संगठन फेडरेशन आफ रेजीडेंट डाक्टर्स एसोसिएशन इंडिया (फोर्डा) ने एक जून को काला दिवस मनाने का एलान किया। जिसके समर्थन में तमाम निजी व सरकारी डॉक्टर्स आज काली पट्टी बांधकर काम कर रहे हैं।
