Sun. Sep 13th, 2026

राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू 11 जुलाई को आएंगी उत्तराखंड

-राजग की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू देश के सभी राज्यों में जाकर सांसदों और विधायकों से मुलाकात कर रही हैं। इसी सिलसिले में वह 11 जुलाई को उत्तराखंड की राजधानी देहरादून पहुंचेंगी।

राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू 11 जुलाई को उत्तराखंड की राजधानी देहरादून आएंगी। वह सांसदों व विधायकों से इस दौरान व्यक्तिगत मुलाकात करेंगी और उनसे चुनाव में समर्थन की अपील करेंगी। भाजपा के सभी सांसद/विधायकों को पार्टी की ओर से देहरादून पहुंचने के लिए कहा जाएगा।

मुर्मू देश के सभी राज्यों में जाकर सांसद/विधायकों से मुलाकात कर रही हैं। इसी सिलसिले में वह 11 जुलाई को राजधानी देहरादून पहुंचेंगी। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के मुताबिक, उनके आगमन का कार्यक्रम तैयार किया जा रहा है। देहरादून में सांसद/विधायकों की संयुक्त बैठक रखी जाएगी, जिससे राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार मुर्मू संबोधित करेंगी। वह सभी सांसद/विधायकों से चुनाव में समर्थन की अपील करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *