प्रशिक्षितों के लिए खुशखबरी: एलटी के 1200 पदों पर होगी भर्ती
देहरादून: उत्तराखंड के प्रशिक्षित बेरोजगारों के लिए खुशखबरी है। वह यह कि शिक्षा विभाग एलटी के 1200 पदों पर भर्ती करने जा रहा है। अगले हफ्ते से भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
शिक्षा विभाग ने सूबे के हाई स्कूल व इंटर कालेजों में एलटी के 12 सौ खाली पदों की जानकारी राज्य अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को उपलब्ध करवाई है। आयोग के सचिव संतोष बडोनी ने बताया कि आयोग का कार्यलय इस सप्ताह रायपुर में बने नए भवन में शिफ़्ट हो जाएगा। इसके बाद अगले सप्ताह से एलटी के पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इसमें 27 विषयों की परीक्षा होनी है। आवेदकों की संख्या भी एक लाख से अधिक होने की संभावना है। इसलिए एलटी शिक्षकों के चयन के लिए होने वाली यह परीक्षा परम्परागत तरीके यानी ऑफ लाइन ही कराई जाएगी। परीक्षा कोरोना महामारी के हालात सामान्य होने पर ही आयोजित की जाएगी। हालांकि, दूसरे छोटी परीक्षाओं को आयोग ऑनलाइन भी आयोजित करवा सकता है।
