Mon. Apr 20th, 2026

शिक्षा विभाग में 1588 शिक्षक छुट्टी पर, कार्रवाई के आदेश जारी

शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। सरकारी स्कूलों में रोज की उपस्थिति की सूचना के अनुसार 1588 शिक्षक छुट्टी पर हैं। बिना अनुमति व बिना बताए लंबी छुट्टी काट रहे इन शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई होगी। माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीमा जौनसारी ने उसके आदेश जारी किए हैं।

गढ़वाल व कुमाऊं के अपर निदेशक के साथ ही सभी जनपदों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को कार्रवाई के लिए पत्र जारी किया गया है। सीमा जौनसारी ने बताया कि रोज की रिपोर्ट के आधार पर 1588 शिक्षकों को अवकाश पर दिखाया गया है। इससे स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि शिक्षक किस तरह के अवकाश पर है। अधिकारियों को निर्देश दिए गया हैं कि सही जानकारी एकत्र कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *