Wed. Oct 28th, 2026

शिक्षा विभाग में होंगे प्रमोशन, शिक्षा मंत्री के किया अनुमोदन

-खंड शिक्षा अधिकारी से लेकर अपर निदेशक पद तक होंगे प्रमोशन। विभाग ने शासन को भेजा प्रस्ताव

देहरादून (dehradun)। एलटी व प्रवक्ता पद पर प्रमोशन (pramotion) के बाद शिक्षा विभाग के अधिकारियों की भी प्रमोशन की आस नए साल में पूरी होने वाली है। विभाग में इस साल कई अधिकारियों के प्रमोशन होंगे। विभाग ने उसके लिए शासन को प्रस्ताव भेजा है।
शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे (education minister Arvind Pandey) ने 11 उप शिक्षा अधिकारियों के खंड शिक्षा अधिकारी पद पर प्रमोशन के लिए अनुमोदन कर दिया है। वहीं, उप निदेशक से अपर निदेशक स्तर तक के अधिकारियों के प्रमोशन के लिए शिक्षा महानिदेशालय ने शासन को प्रस्ताव भेजा है। अधिकारियों के प्रमोशन के लिए जून 2019 से डीपीसी नहीं हो पाई। जिस कारण प्रमोशन लटके हुए हैं।

इन पदों पर पदोन्नति का भेजा प्रस्ताव

शिक्षा महानिदेशालय की ओर से उप शिक्षा अधिकारियों के 31, अपर निदेशक नौ, संयुक्त निदेशक के 11, उप निदेशक 18 अधिकारियों के प्रमोशन का प्रस्ताव शासन भेजा गया है। शिक्षा विभाग में खंड शिक्षा अधिकारियों के सबसे अधिक पद 35 पद खाली हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *