Sat. Apr 18th, 2026

हरीश रावत बोले, उत्तराखंड में सेनापति (मुख्यमंत्री चेहरा) घोषित करे कांग्रेस

-विधानसभा चुनाव 2022 के लिए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत तैयारियों में जुटे, चुनाव के नेतृत्व को लेकर आलाकमान से की मांग

देहरादून (dehradun)। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत (ex CM Harish Rawat) ने उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव (Uttrakhand vidhansabha election) 2022 में कांग्रेस में मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करने की मांग (Congress deside the CM face) आला कमान से की है। रावत ने उत्तराखंड दौरे पर आए कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव (Devendra Yadav) को ट्वीट कर उनका समर्थन के लिए धन्यवाद भी दिया।
रावत ने ट्वीट (twit) में कहा कि पार्टी को बिना लाग लपेट के 2022 के चुनावी रण का सेनापति घोषित कर देना चाहिए। साथ ही यह स्पष्ट कर देना चाहिए कि कांग्रेस की विजय होने की स्थिति में वही व्यक्ति प्रदेश का मुख्यमंत्री भी होगा। उत्तराखंड वैचारिक रूप से परिपक्व राज्य है, यहां के लोग जानते हैं राज्य के विकास में मुख्यमंत्री की क्षमता व नीतियों का बड़ा योगदान रहता है। रावत की इस ट्वीट पर राजनीतिक हलकों में कयासों का बाजार गर्म है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *