मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के निर्णय पर पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने उठाए सवाल
-हरिद्वार महाकुंभ में श्रद्धालुओं को बेरोकटोक आने के तीरथ के फैसले को बताया जोखिमभरा निर्णय
शब्द रथ न्यूज (ब्यूरो) (shabd rath news)। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत (ex CM trivendra Singh Rawat) ने कुंभ को लेकर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत (CM trivendra Singh Rawat) के निर्णय पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि कुंभ में कोविड के नियमों में छूट देना परेशानी खड़ी कर सकता है। देश के कई राज्यों में मरीज बढ़ रहे हैं, ऐसे में महाकुंभ (mahakumbh) के दौरान बेरोकटोक आवाजाही से उत्तराखंड में कोरो ना फिर पैर पसार सकता है।
पूर्व मुख्यमंत्री सोमवार को हरिद्वार (Haridwar) दौरे पर गए। उन्होंने कनखल स्थित हरिहर आश्रम में जूना पीठाधीश्वर आचार्य अवधेशानंद गिरी (avdheshanand giri) से मुलाकात की। पारदेश्वर महादेव मंदिर (pardeshwar mahadev temple) में भोले नाथ का जलाभिषेक किया। पत्रकारों से बातचीत त्रिवेंद्र ने कहा कि वह भगवान शिव के भक्त हैं, इसलिए वह सोमवार को भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए हरिद्वार आए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत और मेरे कुंभ को लेकर बयान समान ही हैं। कुंभ दिव्य और भव्य होगा। लेकिन, कोविड के नियमों का पालन जरूरी है। राज्य सरकार का श्रद्धालुओं को बेरोकटोक आने का निर्णय, जोखिम भरा हो सकता है।कल एक ही दिन देश में 25 हजार कोरो ना के केस चिन्हित हुए है, यह चिंता का विषय है। लोगों को महामारी से बचाने के लिए हमें नियमों का कड़ाई से पालन करना चाहिए।
मुख्यमंत्री ने की थी ढील देने की घोषणा
तीरथ सिंह रावत ने मुख्यमंत्री बनने के बाद हरिद्वार महाकुंभ में कोविड ने नियमों में ढील दी थी। जिसके तहत महाकुंभ में श्रद्धालु बेरोकटोक आ सकते हैं। महाकुंभ के लिए हरिद्वार आने पर कोई प्रतिबंध नहीं है। मुख्यमंत्री ने खुद इसकी घोषणा की थी।
